
बिलासपुर,,,शराबी कार चालक ने टक्कर मार कर दो गाभिन गायों की जान ले ली, जिस कारण सकरी क्षेत्र में हंगामा मच गया। गौसेवकों ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया हैं। इनका कहना था! कि नशेड़ी युवक ने लापरवाही पूर्वक गाय की जान ली है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। गुरुवार रात को पशुपालक भारत लाल यादव अपनी दो गाभिन गायों को चराते हुए डेंटल कॉलेज कानन पेंडारी से काठा कोनी की ओर जा रहा था! कि तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 08 के 2239 के चालक ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से दोनों गायों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की मौत हो गई। कार में कुछ युवक और युवती सवार थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब पिया हुआ था।कार चालक फास्टरपुर मुंगेली निवासी कमलेश दिवाकर बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों गायों की कीमत ₹50,000 बताई गई है। आरोप लगाया गया कि शराब के नशे में कार चालक ने टक्कर मारकर गायों की जान ले ली। हालांकि यह सवाल भी उठ सकता है कि इतनी रात को कौन अपनी गायों को चराने ले जाता है ? दरअसल अधिकांश पशुपालक अपनी गायों को इसी तरह से खुला छोड़ देते हैं। बरसात के कारण यह सड़क पर आ बैठती है और दुर्घटना का शिकार हो रही है। जितना दोष दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालकों का है, उतने ही दोषी ये पशुपालक भी हैं। शासन को इनके भी खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
