
As आईपीएल 2024 (IPL 2024) का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। कुल 10 टीमें आईपीएल की चमचमाती हुई ट्रॉफी को पाने के लिए एक-दूसरे से मैदान पर भिड़ती हुई नजर आएंगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होनी है। आइए आपको इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से जुड़ी हर जानकारी से अवगत कराते हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी है।सट्टा बाजार के परंपरागत तरीके के अलावा ऑनलाइन सट्टेबाजी ने बाजार के बड़े हिस्से पर अपनी पैठ बनाई है। बावजूद इसके 35 से 38 हजार करोड़ की सट्टेबाजी का खेल एक नए हाई को दर्शा रहा है। भारत और भारत के बाहर दुबई। नेपाल, श्रीलंका, क़तर और कराची से इसको कंट्रोल किया जा रहा है। मशहूर सट्टेबाज विनोद चेम्बूर की मौत के बाद सट्टा बाजार पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एकाधिकार हो गया है। सट्टे के इस खेल में हारे हुए से पैसे निकालना और जीते हुए को पैसे दिलाना सबसे पेंचीदा और जिम्मेदारी का काम होता है। जिसे दाऊद से संरक्षण प्राप्त लोग अंजाम देते हैं। दाऊद इब्राहिम गिरोह मुंबई, इंदौर, दिल्ली, अहमदाबाद, कराची, दुबई और बैंकॉक में फैले सट्टेबाजों के अपने विशाल नेटवर्क के माध्यम से पूरी फॉर्म में है बड़े शहरों और पांच सितारा होटलों से इस बार सट्टेबाजों ने किनारा कर रखा है।
आईपीएल 2024 (IPL 2024 Schedule) की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल का ही एलान किया गया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) से होगी। बीसीसीआई ने 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही अभी शेड्यूल जारी किया है।
आईपीएल 2024 (IPL 2024 Complete Squads) में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। दिल्ली, कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट में शिरकत करती नजर आने वाली हैं।
आईपीएल 2024 (IPL 2024 Match Timings) के मैच भारतीय सम के अनुसार, शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
