बिलासपुर। मंगलवार देर रात एस,पी सिटी ने भूगोल बार में सरप्राइस चेकिंग किया। इस दौरान देर रात तक तेज आवाज में DJ बज रही थी। बार के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और चेतावनी भी दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20,को नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सेक्टर चेकिंग के दौरान रात्रि 01:20 बजे रामा मैग्नेटो मॉल के भूगोल बार बिलासपुर में सरप्राइज चेकिंग किया। बार में देर रात तक तेज आवाज में DJ बज रहा था। जिससे आसपास के रहवासियो को ध्वनि प्रदूषण व्यवधान होकर असुविधा हो रही थी। घटना से तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सूचना दी गई, तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बार में बज रहे साउंड सिस्टम को बंद कराया गया। बार संचालक को समय का ध्यान रखते हुए बार बंद एवं चालू करने हिदायत देकर घटना स्थल से अनावेदक दीपक बाबू पिता हीरालाल निर्मलकर उम्र 28 वर्ष निवासी श्लोक विहार थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का कृत्य धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम का होना पाया। इसके बाद विधिवत साउंड सिस्टम जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
