
थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
अप क्र. 358/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
अप क्र.360/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार
आरोपियों के कब्जे से 2 नग धारदार चाकू किया गया जप्त। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
आरोपी
- दुर्गेश सूर्यवंशी पिता दुर्योधन सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर
- विष्णु ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी देवरीडीह थाना तोरवा 02 जिला-बिलासपुर (छ०ग०) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व के परिप्रेक्ष्य में थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी एस.पी.सरकडा सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सरकण्डा रोशन आहुजा के दिशा निर्देशन एवं निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार आज दिनाक 20 को पेट्रोलिंग के दौरान छठघाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराते एवं आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू बरामद किया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम विष्णु ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी देवरीडीह थाना तोरवा का बताया जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21व्यापार विहार में धुएं का अवैध कारोबार बेनकाब, पुलिस की दबिश पड़ते ही श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी फरार, 6 हुक्का सेट समेत भारी मात्रा में सामान जप्त…
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
