Tue. Oct 20th, 2026

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थाना सिविल लाइन में आज दिनांक 20.03.2024 को किया गया शांति समिति बैठक आयोजन

थाना सिविल लाइन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2024 को थाना सिविल लाइन प्रांगण में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाइन गौरव ठाकुर, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर एवं सभी वार्डो के पार्षदों व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों होली, रमजान ईद, इस्टर, गुड फ्राइडे,चेट्रीचंड को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही रैली, लाउड स्पीकर, डीजे, के संबंध में बातचीत की गई। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा भी सभी को त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बातचीत करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed