Wed. Oct 21st, 2026

इंजीनियर के घर फांसी के फंदे पर लटकती मिली बीएड छात्रा की लाश

लैलूंगा से घरेलू काम और पढ़ाई कराने लेकर आये थे यहां

इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में बीएड के छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे को सील कर गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम कर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा। वे यहां अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते है। वे छात्रा को लैलूंगा से घरेलू काम के लिए यहां लेकर आये थे।

पुलिस मृतका के परिजनों को तलब कर छात्रा के सम्बंध में जानकारी लेने के बाद इस बात की तस्दीक कर रही कि आखिर छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान मोबाइल भी जब्त किया है जिसके काल डिटेल खंगाले जा रहे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed