बिलासपुर- सिरगिट्टी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली लेकिन जिसकी अभी तक पहचान नही हो पाई है।युवक के सिर को कुचलकर हत्या कर आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। और आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक जांच में युवक को मारकर सड़क किनारे फेंक देने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस पूरे मामले में सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह राहगीर ने युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के गांव में भी पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
मौके पर फोरेंसिक और डाग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। इसके कारण पुलिस की टीम औद्योगिक क्षेत्र में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
