बिलासपुर में आज दिनांक 29/12/21 को मगरपारा चौक पर सुबह 11:30बजे समस्त हिन्दू सनातनी लोगो द्वारा बिलासपुर में हिन्दू महापुरुषों के स्मृति चिन्हों,प्रवेश द्वारों को शासन-प्रशासन द्वारा एक समुदाय विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुये हिन्दुओ के प्रवेश द्वारों को जानबूझकर एक सोची समझी रणनीति के तहत विध्वंस करने से नाराज होकर हिंदुत्व समर्थकों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर,मगरपारा चौक से एक रैली के रूप में एकत्रित होकर, रास्ते मे नगर पालिका निगम के विकास भवन स्थित कार्यालय के सामने नगर निगम “होश में आओ” हिन्दुओ के प्रवेश द्वार मिनी माता द्वार, गुरु घासी दास द्वार एवँम भक्त कंवर राम द्वार का निर्माण करने की चेतावनी देते हुए, रैली को कलेक्टर कार्यालय तक पहुँचकर, कलेक्टर महोदय की अनुपस्थिति में एडिशनल कलेक्टर सुश्री जैन साहिबा को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया ! विशेष उल्लेखनीय यह है कि हिन्दुओ ने अपने महापुरुषों के प्रवेश द्वारों को नगर पालिका द्वारा ध्वंसत करने पर,हिन्दू महापुरुषों का अपमान निरूपित करते हुये एक समुदाय विशेष के पक्ष में द्वार का निर्माण करने पर रोष जाहिर किया है ! हिन्दुओ का स्पस्ट सन्देश यह है कि शासन-प्रशासन किसी भी धर्म विशेष के लोगो के साथ पक्षपात न करे ! उल्लेखनीय यह भी है कि हिन्दुओ के इस विरोध प्रदर्शन में हरी चद्दर प्रेमी भाजपा नेता ने खुद को इस विरोध प्रदर्शन से दूर रखा है ! कंही नेता जी के अल्पसंख्यक समुदाय का वोट बैंक उनसे नाराज न हो जाये ? पिछले दिनों नेता जी के एक समुदाय विशेष के प्रति विशेष लगाव को बिलासपुर के हिन्दू समुदाय ने महसूस किया है, हालांकि, यह विरोध प्रदर्शन, बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप एवँम बिना किसी राजनीतिक पार्टी के सहयोग/हस्तक्षेप के स्वम् सर्व हिन्दू समुदाय के लोगो द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आयोजित किया गया है,फिर भी विपक्षी नेता होने के नाते, ओर विभिन्न अन्य मुद्दों पर सरकार और स्थानीय प्रशासन को प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से कोसने वाले नेता जी कम से कम एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही सही,हिन्दुओ के साथ इस प्रशासनिक,भेदभाव पर समर्थन तो जाहिर कर ही सकते थे ! वंही दूसरी तरफ कांग्रेसियों की मन:स्थिति तो जगजाहिर है, गीले-शिकवे शिकायत तो अपनो से होते है,परायों से नही, लेकिन अब बिलासपुर का समस्त हिन्दू समुदाय समझ चुका है कि नेता जी न केवल सेकुलर है, बल्कि,सार्वजनिक रूप से हिन्दुओ के साथ कभी खड़े होने में भी राजनीतिक लाभ-हानि सोचते है ! बिलासपुर के हिन्दुओ को ऐसा महसूस होता है कि नेता जी को अबकी बार भी हिन्दुओ के वोट की कोई जरूरत नही है ?


H
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
