
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में चाकूबाज़ी व गुंडागर्दी के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन के लिए उक्त घटनाओं को रोकने हेतु क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 20 को मुखबीर से सूचना मिली कि शनिचरी चौक रतनपुर में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है, व महामाया चौक रतनपुर में भी एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को बटनदार चाकु दिखाकर डरा धमका रहा है।
प्रशिक्षु अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु टीम को मौके पर भेजा गया। जहां शनिचरी चौक से आरोपी यशवंत सोनी उर्फ दद्दु सोनी निवासी मदारबाड़ा, रतनपुर व महामाया चौक से रवि सारथी उर्फ कटप्पा निवासी रामनगर, रतनपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 1- 1 धारदार व बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है। फ़िलहाल गिरफ़्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
