
बिलासपुर— मोदी और भाजपा 4 सौ पार का नारा देकर छाती पीट रहे हैं। जनता भी देख रही है । चार सौ पार का नारा इंडिया शाइनिंग साबित होगा। करप्शन के नाम पर विपक्ष को ईडी भेजकर डराया धमकाया जा रहा है। अपराध दर्ज किए जा रहे हैं। जनता तानाशाही को देख भी रही है और समझ भी रही है। हम जुमलाबाजी नहीं करेंगे। लेकिन लोकसभा का परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाला साबित होगा। यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट में बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही। पायलट ने कहा कि इलेक्टोरल बांड की परतें खुलने लगी है..अडानी अंबानी भी सामने आएंगे।
दो दिनी प्रवास के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अंतिम दिन बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने केन्द्र और राज्य भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। पत्रकारों के एक एक सवालों का जवाब दिया।
उन्होने बताया कि इंडिया गठबंधन से लोकतंत्र को मजबूती मिली है। हमने देशहित में गठबंधन बनाया है। हां दो एक पार्टियां हमारे साथ नहीं है। लेकिन हमें पता है कि देश की दो तिहाई जनता ने गैर भाजपा को वोट किया है। मतलब दो तिहाई जनता ने मोदी को नकारा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ही हमने इंडिया गठबंधन बनाया है।
सचिन ने कहा कि हम मैजिकल आंकड़ा हासिल करेंगे। जनता भी तैयार है। भाजपा तोड़फोड़ और दबाव की राजनीति में विश्वास रखती है। मोदी के चार सौ पार का भी अटल बिहारी बाजपेयी के इंडिया शाइनिंग जैसा ही होगा। पायलट ने कहा कि भाजपा अपने दस साल का हिसाब दे नहीं रही है। एमएसपी और किसानों के मुद्दों का जवाब नहीं दे रही है। विपक्ष को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
पायलट ने कहा कि भाजपा को यदि कोई चुनौती दे सकता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को केन्द्र की भाजपा सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके हम छत्तीसगढ़ में चौकाने वाला परिणाम देंगे। चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। कुछ औपचारिकताएं रह गयी है। पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
