
सभी पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों के अनुशासन का किया गया परीक्षण

परेड निरंतर और दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया
अच्छी वेशभूषा और अनुशासित कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
परेड द्वारा पुलिस में अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर। ऑडरेली रूम में कर्मचारी का अनुशासनिक प्रकरण और समस्या सुना गया
आगामी लोक सभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस जवानों द्वारा बलवा ड्रिल भी किया गया
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीणश्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक अजाक डेरहा टंडन, उप पुलिस अधीक्षक SJPU लहेरे, उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW अनीता मिंज, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह, 18 निरीक्षक, 19 उप निरीक्षक, 27 सहायक उप निरीक्षक, 27 प्रधान आरक्षक 171 आरक्षक, ऑफिस और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। परेड में 275 की नफरी रही।
परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें वे अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया जिसमें शस्त्र अभ्यास, आदि भी कराया गया।
शासकीय वाहन का निरीक्षण किया गया जिसमें रख रखाव,उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश दिये।
आगामी लोक सभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल किया गया। ड्रिल का उद्देश्य लॉ एंड ऑर्डर की स्तिथि को नियंत्रित करने का अभ्यास एवं पुलिस का रिस्पांस टाइम कम करना था। पुलिस रेगुलेशन एवं ड्रिल मैन्युअल के अन्तर्गत पुलिसकर्मियों को मिली शक्तिओ और ज़िम्मेदारियों के तहत भीड़ नियंत्रण पर कारगर कार्यवाही की ट्रेनिंग दी गई।
परेड पश्चात ओ.आर. और गुज़ारिश सुना गया। छोटी गलती, अनुपस्थिती, अनुशासनहीनता जैसे प्रकरण का तत्काल निराकरण हेतु आरक्षक और प्रधान आरक्षक का ओ. आर पेशी में पेश कर प्रकरण का निराकरण किया गया और कर्चारियों का गुज़ारिश सुनकर समस्या का निराकरण के लिए संबधित अधिकारी और शाखा को निर्देशित किए।
थाना चौकी ऑफिस पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी का रोटेस्टर वार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया गया जिससे अनुशासन बेहतर किया जा सके।


Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…

