23 साल के एक युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने को मिली जानकारी..!
पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक क्रमांक CG 15 DG 5653 को जप्त कर लिया है।
फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
सेंदरी चौक में एक बार फिर हुई बड़ी दुर्घटना ने सवाल किए खड़े.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बड़े सड़क हादसे में एक इंजीनियरिंग करने वाली युवती की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवक के को गंभीर हालत में CIMS अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। घटना दरमियानी सुबह को कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी चौक में हुई है। घटना में मृत हुई युवती गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक क्रमांक CG 15 DG 5653 को जब्त कर लिया है।वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा शैलजा कृपाल उम्र 21 वर्ष निवासी जालौन माधवगढ़,उत्तरप्रदेश अपने दोस्त सेलफर सेठी जग्गा उम्र 23 वर्ष निवासी विशाखापत्तनम के साथ रतनपुर जा रही थी की आज सुबह 6 बजे के करीब सेंदरी चौक के पास एक ट्रक के चपेट में आ गई। जिससे छात्रा की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई, वही छात्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
