
बिलासपुर,,, रेलवे लोको शेड में दुर्घटना हुआ, जिसमें एक क्रेन का रोप टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक अप्रेन्टिस छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों में आक्रोश है। उन्होंने लोको शेड में काम बंद कर दिया है।

अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि लोको शेड में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

छात्रों ने प्रबंधन पर लगाए आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया कि शेड में काम करने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी है। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों का कहना है कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
