
रायपुर,,, प्रदेश की राजधानी में भाजपा नेताओं के बीच जमकर विवाद हो गया बताया जा रहा है की ये विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ है जिसमे दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए, और दोनों पक्षों ने सड़क पर ही एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर कर दिया। जिससे एक नेता का सिर फूट गया। और लहूलुहान हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वही इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार राहुल चंदनानी कटोरा तालाब स्थित नेताजी होटल का मालिक है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे वो अपने होटल पर बैठा था। इस दौरान संदीप मेघानी और नितेश कुमार उनके दुकान पर पहुंचे और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। वे राहुल से उधार में दिए पैसों की मांग कर रहे थे।
इस दौरान सचिन मेघानी के साथ 6-7 लोग और पहुंच गए। संदीप मेघानी और नितेश कुमार ने मिलकर राहुल चंदनानी को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से लात-घूंसे चले। इस दौरान राहुल की मां बीच-बचाव करने आई, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इस मारपीट में राहुल के सिर से खून निकलने लगा। उसके कंधे और बाएं हाथ में भी चोटें आई है।
बता दें मारपीट की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच विवाद को शांत कराया।जिसके बाद राहुल चंदनानी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी बुधवार को पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। जिनका कहना है कि, विवाद की शुरुआत उन्होंने नहीं की है।
इस मामले में राहुल चंदनानी BJYM के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वह कटोरा तालाब क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी है। वहीं सचिन मेघानी भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। इस मामले में पुलिस ने करण बजाज, सचिन मेघानी, संदीप मेघानी, दीव्यांश सक्सेना, कमल पारेख, याकूब गनी, मनोज जोशी और नितेश कुमार पर FIR दर्ज की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
