Thu. Oct 22nd, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में N.S.U.I के कार्यकर्ताओ ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन,

बिलासपुर,,, जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में N.S.U.I ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान N.S.U.I कार्यकर्ताओं ने शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमकर बवाल मचाया। नकली नोट उड़ाते हुए प्रदर्शन के दौरान N.S.U.I कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, N.S.U.I कार्यकर्ता 1 घंटे तक कार्यालय में डटे रहे।
N.S.U.I ने चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया।

अनियमितताओं को लेकर कार्यवाही करने के लिए N.S.U.I ने लगभग 2 माह पहले जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था जिसके बाद अब तक कार्रवाई न होने पर N.S.U.I का गुस्सा फूटा अधिकारियों की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद N.S.U.I कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed