बिलासपुर,,, तखतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भाडम के सचिव सत्यनारायण साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाड़म जनपद पंचायत तखतपुर में सत्यनारायण साहू, पंचायत सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन व वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा छ०ग०पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किये जाने पर श्री सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भाड़म को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है। ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा जाता है। निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया जाता है। तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
