Wed. Oct 14th, 2026

सरेराह धारदार हथियार लेकर आने,जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा किया जप्त,,,


बिलासपुर,,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 07.09.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चांटीडीह गुप्ताबाड़ा के पास एक व्यक्ति धारदार फरसा रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से धारदार फरसा जप्त कर अप.क्र. – 1017/2024 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇
बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी पिता महेत्तर दास उम्र 41 वर्ष निवासी चांटीडीह मेलापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed