
बिलासपुर,,, शहर में राहगीरों के लिए खतरनाक हो चुके आवारा कुत्तों के खिलाफ दिन भर अभियान चलाकर नगर निगम ने 35 कुत्तों का रेस्क्यू किया है। पकड़े गए इन कुत्तों को गोकूलधाम में निगम के चिकित्सालय में ले जाया गया है, जहां इन कुत्तों का टीकाकरण समेत अन्य उपचार भी किए जाएंगे।
शुक्रवार को देवरीखुर्द क्षेत्र में आवारा कुत्तो के आतंक ने लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया था, जिसमें से अधिकांश लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की भी खबर थी। जानकारी मिलने और नागरिकों की शिकायत पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने तत्काल अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद निगम के स्वास्थ्य अमले ने देवरीखुर्द और तोरवा क्षेत्र में 35 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। विदित है की कोरोना काल में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण बंद था, जिसके बाद 2022 से जुलाई 2024 तक 13864 कुत्तों का नसबंदी और टीकाकरण नगर निगम द्वारा किया गया है। आपको बता दे की शहर में आवारा कुत्तों की जनसंख्या को देखते हुए नगर निगम ने नसबंदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। कल ही देवरीखुर्द में आवारा कुत्तों ने दर्जनभार से ज्यादा लोगों को काटा है। जिसमे ज्यादातर बच्चे शिकार हुए है! सभी का सिम्स और जिला चिकित्सालय में इलाज करा रहे है। अब देखना ये है! कि निगम प्रशाशन इस अभियान को कब तक जारी रखता है! ये देखने वाली बात है! वैसे तो जिले में आवारा कुत्तों की जनसंख्या अधिक है ! तो क्या शहर में घूम रहे इसी तरह के खतरनाक आवारा कुत्तों पर निगम की कार्यवाही होते रहेगी ,या फिर मामला शांत होने के बाद निगम का कार्य समाप्त हो जाएगा ?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

