
बिलासपुर,,, जिले में डीजे और धुमाल में तेज आवाज तथा प्रतिबंधित लेजर लाइट के इस्तेमाल पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है! 12 मार्च को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 24 नग लेजर लाइट जब्त की है! और 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है! इसके अलावा 3 मामलों में छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम तथा 7 मामलों में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है!

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीजे संचालकों के स्टॉक रूम में छापा मारकर प्रतिबंधित शार्पी लेजर लाइट जब्त की गई… इस दौरान आकाश सारथी और वेद लहरें के खिलाफ धारा 106 बी एन एस एस के तहत इस्तगासा क्रमांक 07/26 और 08/26 दर्ज कर 4 नग लेजर लाइट जब्त की गई…

वहीं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में वाहनों में तेज आवाज में डीजे बजाकर सड़क पर आवागमन बाधित करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम सहित 3 वाहनों को जब्त किया… इस मामले में पुष्पेन्द्र साहू, नितीन नारवानी और विशाल सारथी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई…

इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र में डीजे और साउंड सिस्टम की दुकानों में रेड कार्रवाई कर 18 नग डीजे लेजर लाइट जब्त की गई… इस मामले में आशीष देवांगन, विकास अहिरवार, सुनील साहू, कमल यादव और प्रकाश गढ़ेवाल के खिलाफ धारा 106 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई की गई है!

पुलिस का कहना है! कि डीजे और धुमाल में तेज आवाज तथा प्रतिबंधित लेजर लाइट के उपयोग से आम लोगों को परेशानी होती है!और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है! इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी!
नाम अनावेदक…
1. आशीष देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी बहतराई
2. विकास अहिरवार पिता संतोष अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा
3. सुनील साहू पिता हुकुम चंद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लिंगियाडीह
4. कमल यादव पिता बीरसिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर
5. प्रकाश गढ़ेवाल पिता स्व. मोहन गढ़ेवाल उम्र 47 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27बिलासपुर में “स्टे ऑर्डर आया, बुलडोजर नहीं थमा—पट्टा दिखाते रह गए लोग, घर हुआ तबाह प्रशासन बोला नियम, परिवार बोला जुल्म; मस्तूरी में ‘कानून बनाम बुलडोजर’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा छाया…
Uncategorized2026.04.27बिलासपुर में “फायर ब्रिगेड बनी ‘फ्लाइंग ब्रिगेड’—डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी, पीछे से बलेनो की एंट्री; तेज रफ्तार का खेल, किस्मत अच्छी रही, वरना बन जाता बड़ा हादसा, सड़क पर मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.04.27निगम का ‘डबल स्टैंडर्ड’ शो, गरीबों पर बुलडोजर स्पीड, अमीरों पर लीगल ब्रेक; रात नोटिस, सुबह उजाड़, उधर अवैध महल पर पुट्टी-सफेदी जारी! सवाल वही कानून सबके लिए बराबर या रसूख वालों के लिए वीआईपी पास?….
Uncategorized2026.04.27जनआक्रोश सम्मेलन बना “खाली कुर्सी महोत्सव”—नेत्रियां मंच पर, कार्यकर्ता गायब; गुस्से की जगह सन्नाटा गूंजा, फोटो-सेल्फी तक सीमित रहा आयोजन, अंदरूनी खींचतान ने खोली पोल, सवाल वही—जमीन पर कौन, और सिर्फ मंच पर कौन!
