Thu. Oct 15th, 2026

गणेश पंडाल में डीजे में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद,, एक युवक ने दूसरे युवक को मारा चाकू, पुलिस जुटी फरार पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

बिलासपुर,, जिले में लगातार एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है, जिसमें युवा हिंसक होकर किसी भी हद तक जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर नगर के वार्ड क्रमांक 3 टिकरीपारा स्थित टोनही डबरी निवासी सोम ठाकुर उम्र (22) मोहल्ले में ही गणेश स्थापित किया है जहां पड़ोसी युवक राजू देवांगन पिता खिलावन देवांगन उम्र (20) के बीच डीजे में गाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू देवांगन आक्रोशित होकर अपने घर पहुंचा और घर से चाकू लेकर पंडाल के पास पहुंचा और सोम ठाकुर को गाली गलौज देते हुए सोम ठाकुर को मार दिया। जहां सोम ठाकुर के दाहिने भुजा में चाकू लगा। चाकू के वार से युवक खून से लथपथ हो गया। घटना से आसपास लोगों में अपरा तफरी मच गई, वही घायल सोम के भाई ने खून से लथपथ अपने छोटे भाई को मोटर साइकिल से बैठा कर तुरंत ही तखतपुर थाने पहुँच इसकी जानकारी दी फिर उसे हॉस्पिटल पहुँचाया। चाकू मारने के बाद आरोपी राजू देवांगन घटना स्थल से फरार हो गया है। वहीं मामले में तख़तपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना में जुट गई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed