
दुर्ग_बिलसपुर,,, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की अवैध खेती के मामले के तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है!
आरोप है! कि कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, पटवारी अनिता साहू और फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने अफीम की फसल को मक्का बताकर रिपोर्ट भेज दी ऊपर से महिला अफसर ने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब भी नही दिया… जिसके कारण प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया…
गौरतलब है! कि 6 मार्च की शाम मामले के उजागर होने पर कलेक्टर और पुलिस टीम पुलगांव क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत समोदा, झेंझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित भाजपा नेता के फार्म हाउस पर पहुची थी! कलेक्टर ने इस गम्भीर मामले मे कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, पटवारी अनिता साहू और फसल सर्वेयर शशिकांत साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था! पर वो भी संतोषजनक नही पाया गया… जिसके कारण तत्काल एक्शन लेते हुए कृषि विस्तार अधिकारी को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया… 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लहलहा रही नशे के फसल करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम के पौधे लगाए गए थे! जिनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए आंकी गई… जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में पता चला कि फार्म हाउस बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का है! अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूर बुलाकर काम कराया जा रहा था!
मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विनायक ताम्रकर, जोधपुर निवासी विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है! मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
