
00 खटाखट के खेल से नही बचेंगे नदी, पहाड़, पठार…
00 पूरी नदी खाली हो गई, गायब हो गए पहाड़ जगह- जगह गड्ढों का भकाड़ा…
00 कह रहे लोग जुर्माने का खेला बन्द कर करना होगा राजसात तब बचेगा नदी, पहाड़…
बिलासपुर,,,, जिले भर के खनिज संपदा की रक्षा का दायित्व संभालने वाले खनिज महकमे ने तीन दिन के मैराथन दौड़ भाग और सर्वे के बाद अवैध रेत, गिट्टी के परिवहन के मामले में 11 वाहनों को पकड़कर सबंधित थाना पुलिस को सौंपने का दावा किया है! इधर शहर में मुख्यमार्ग से लेकर गलियों तक रेत से भरे ट्रैक्टर दौड़ते दिखे…

खनिज महकमे के अफसरो ने गत 11 से 13 मार्च के बीच निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर, लारिपारा घुटकू, निरतु सेंदरी, कोनी, बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र में मैराथन दौरे और सघन जाँच कर लारिपारा क्षेत्र से रेत से भरे 2 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी और जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से 5 हाइवा को रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते कुल 11 वाहनों को पकड़कर सम्बंधित थाना पुलिस को सौंपने का दावा किया है! जबकि इन 3 दिनों में सैकड़ो गाड़िया खनिज संसाधन की चोरी नही खुली डकैती हो गई…
पूरी अरपा नदी रेत विहीन हो गई… शहर के चारो ओर की सीमाओं से मिट्टी, पत्थर और मुरूम की बेखौफ और बेधड़क चोरी के कारण बड़े- बड़े गड्ढे हो गए पहाड़ के पहाड़ गायब हो गए पर न तो न तो खनिज माफियाओं के पेट भरा न जिम्मेदारों का…
सबको है पता…
सब को पता है! कि खनिज माफिया का सिंडिकेट चलता कैसे है! और माल कहां- कहा पहुँचता है! पिछले दिनों जांजगीर जिले के महिला नेत्री के वायरल ऑडियो ने सब जाहिर कर दिया कि कैसे पालै पोसै सकल अंग की तर्ज पर इस अवैध कारोबार की गंगा से अडीबाजो, सम्बंधित हिस्सेदारों की सिंचाई होती है! कैसे सिस्टम चलता है…!
तो उठाने होंगे कड़े कदम…
यदि समय रहते ठोस कदम नही उठाये गए तो आने वाली पीढ़ी को तस्वीरों में दिखाना पड़ेगा कि शहरवासियों के आस्था की प्रतीक अंतः सलिला माँ अरपा मैय्या पहले ऐसे धवल रेत और निर्मल जल से परिपूर्ण थी! जो आज मैला गड्ढा में तब्दील हो गए… ऐसे पहाड़ और ऐसे पठार होते थे! जो अब मुरूम के अबैध उत्खनन के कारण गड्ढों में तब्दील हो गए… और पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पहाड़ ही विलुप्त हो गए….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
