
बिलासपुर,,,आबकारी संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार रात चकरभाठा रोड स्थित माहौल रेस्टोरेंट में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए एक कर्मचारी सहित 5 रहीसजादो को पकड़ा गया… जबकि पांच रसूखदार मौके पर शराब पीते हुए मिले… हालांकि, आबकारी अधिकारियों की गोपनीयता के चलते पूरी कार्रवाई संदेह के घेरे में है! उड़नदस्ता के अधिकारी सोनम पांडे यह स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं! कि कार्रवाई रेस्टोरेंट संचालक पर की गई है! या मैनेजर पर इससे विभाग पर सांठगांठ और लेनदेन के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं! सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संभागीय उड़नदस्ता के एडीईओ मुकेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने देर रात बिना लाइसेंस संचालित माहौल रेस्टोरेंट और काली ढाबा पर छापेमारी की थी… कार्रवाई में अवैध रूप से शराब पिलाने और पीने वाले रहीसजादो को रंगे हाथों पकड़े गए… इसके बावजूद दोनों ठिकानों पर की गई कार्रवाई में महज एक शराब परोसने वाले और पांच पीने वालों के खिलाफ ही आबकारी एक्ट की धारा 36 (ए) और 36 (बी) के तहत कार्रवाई की गई। इस संबंध में जब मीडिया की टीम ने संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी (प्रशिक्षु सहायक आयुक्त) से संपर्क किया… तो उन्होंने पकड़े गए लोगों के नाम बताने से साफ इनकार कर दिया… इस बीच चर्चा है! कि आबकारी अधिकारियों ने मोटी रकम का लेनदेन कर माहौल रेस्टोरेंट के मुख्य संचालक पमनानी को बचा लिया है! और मैनेजर पर कार्रवाई की… बता दें कि उड़नदस्ता कार्यालय की ओर से इस बड़ी कार्रवाई का न तो कोई आधिकारिक विवरण जारी किया गया… और न ही कोई फोटो-वीडियो सार्वजनिक की गई…
रसूखदारों की चर्चा गुप्त, समारु पहारु का वीडियो और नाम जारी…
SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार हो रही अलग अलग थाना क्षेत्रो में छोटी बड़ी कार्रवाई हो रही है! जिसमें बड़े बड़े रसूखदारों का नाम और फोटो गोपनीय हो जाता है! और मध्यमवर्गीय लोगों का फोटो नाम पिता का नाम जगह करके पूरी प्रेस रिलीज जारी किया जाता है! जिससे लगता है! कि अब बिलासपुर जिले में रसूखदारों का जलवा है!
सवाल….
बिना रेस्टोरेंट के संचालक की जानकारी के वेटर दारू नहीं पिला सकता उसे बली का बकरा बनाया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
