
00 बोली हमे धकिया कर बाहर निकाला आरोपी की माँ को बिठाया..
00 लगाया समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप…
बिलासपुर,,,, फल व्यवसायी के मर्डर, स्कूली छात्रा की चाकू के नोक पर अपहरण और अनाचार के बाद अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्ची के दैहिक शोषण का मामला सामने आया है! मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुची पीड़ित बच्चियो की माँ ने उन्हें थाने से भगाने, आरोपी और उसकी माँ को संरक्षण देने, समझौते के लिए दबाव बनाने समेत थानेदार और 2 पुलिस कर्मियों पर ग़म्भीर आरोप लगाए है! एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी पंकज पटेल को तलब कर पीड़िताओ की पीड़ित माँ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए… एडिशनल एसपी ने पीड़ित बच्चियों, उनकी माँ की पूरी शिकायत सुनने और उनका बयान दर्ज किया… करीब पौन घण्टे के बाद शिकायत दर्ज करा एसपी कार्यालय से बाहर निकली मासूम पीड़ित बच्चियों की भड़की मां ने मीडिया के समक्ष सिरगिट्टी थानेदार और थाने के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ खुलकर बेहद ग़म्भीर आरोप लगाए…
पीड़ित बच्चियो की माँ के आरोप के सवाल पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थानेदार को कॉल कर जवाब तलब किया… कि जब दोनों बच्चियो से अलग- अलग घटना हुई है! तो एक एफआईआर क्यो… उन्होंने थानेदार को अलग अलग एफआईआर दर्ज करने, पीड़ित बच्चियो का दो महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों से फिर से परीक्षण कराने और एडिशनल एसपी को महिला द्वारा लगाए गए… आरोपो के जांच के निर्देश दिए है! उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है! जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
