
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दरिंदगी का मामला सामने तब आया जब दो माताएं अपने हाथों में चूड़ी लेकर एसपी कार्यालय पहुंची. माताओं का आरोप है! कि, उनकी 7-8 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ पड़ोस के ही 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी…
कॉलोनी में खेल रही थी दो बच्चियां…
माताओं ने गंभीर आरोप लगाया है! कि, सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और महिला कांस्टेबल संतोषी अग्रवाल और ASI शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने आरोपी को संरक्षण देती रही… पीड़ित बच्चियों की माताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा या उम्रकैद की मांग की है! दरअसल पूरा मामला 28 मई का है! जहां के एक कालोनी में रहने वाली दो बच्चियां खेल रही थी…
दोनों नाबालिगों के साथ किया दुष्कर्म…
वहीं के रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया… और दोनों ही बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने लगा… पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्मी के दरिंदगी को देखा और विरोध किया… इतने में आरोपी खिड़की से भाग निकला…
थाना प्रभारी अभय सिंह और महिला कांस्टेबल सहित ASI ने आरोपी को देती संरक्षण- माताएं…
पीड़ित बच्चियों की माताओं का आरोप है! कि, सिरगिट्टी थाना प्रभारी और महिला कांस्टेबल आरोपी को संरक्षण देती रही… इतना ही नहीं बल्कि बच्चियों को बंद कमरे में महिला कांस्टेबल गलत तरीके से पूछताछ करती रही और मेडिकल भी नहीं कराया…
एसपी कार्यालय पहुंची महिलाएं…
इससे आक्रोशित बच्चियों की माताएं न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंची… वहीं एसएसपी रजनेश सिंह ने सिटी एसएसपी को दो घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने कहा है! रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही है!
तिफरा चाकू बाजी कांड में थाना प्रभारी अंजान…
कुछ दिनों पहले तिफरा सब्जी मंडी में फल व्यवसायी के मर्डर, स्कूली छात्रा की चाकू के नोक पर अपहरण और अनाचार के बाद अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्ची के दैहिक शोषण का मामला सामने आया है! मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुची पीड़ित बच्चियो की माँ ने उन्हें थाने से भगाने, आरोपी और उसकी माँ को संरक्षण देने, समझौते के लिए दबाव बनाने समेत थानेदार सहित 2 पुलिस कर्मियों पर ग़म्भीर आरोप लगाए है!
एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी पंकज पटेल को तलब कर पीड़िताओ की पीड़ित माँ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए… एडिशनल एसपी ने पीड़ित बच्चियों, उनकी माँ की पूरी शिकायत सुनने और उनका बयान दर्ज किया… करीब पौन घण्टे के बाद शिकायत दर्ज करा एसपी कार्यालय से बाहर निकली मासूम पीड़ित बच्चियों की भड़की मां ने मीडिया के समक्ष सिरगिट्टी थानेदार और थाने के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ खुलकर बेहद ग़म्भीर आरोप लगाए…
आरोप तीन पर कार्रवाई सिर्फ एक पर क्यों.?
2 नाबालिक बच्चियों के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थाने में पदस्थ ASI शीतला प्रसाद त्रिपाठी को ही लाइन अटैक किया गया…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
