
बिलासपुर,,, न्यायधानी के नगर निगम के एमआईसी में इन दिनों दंगल मचा है! किसी को ठेका चाहिए…. तो किसी को माल और पॉवर तो किसी की नजर बेशकीमती जमीनों पर है! लगता है! जनता की मूलभूत समस्या से इनका कोई लेनादेना नही है!
ताजा मामला शनिचरी के जर्जर अपना बाज़ार का है! जिसको लीज में देने को लेकर भरे एमआईसी में अफसरो की मौजूदगी में बवाल हुआ था… सभापति और एमआईसी सदस्यों ने यहाँ पार्किंग बनाने की मांग की…. सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र भेजकर शनिचरी में पार्किंग की विकट समस्या बताते हुए यहाँ पार्किंग बनाने की मांग कर दी है!
न्यूज बास्केट ने गत 1 जनवरी को ही शनिचरी बाज़ार के मछली मार्केट के सामने और फर्नीचर लाइन के पीछे के जर्जर अपना बाज़ार के लीज को लेकर चल रहे जोड़तोड़ और कागजी घोड़े के खेल की खबर प्रसारित की थी… 8 जून को एमआईसी की बैठक में शनिचरी के खंडहर में तब्दील परिसर को लेकर हुई चर्चा और बम चक ने इस खबर पर मुहर लगा दी… बताया जा रहा कि खंडहर में तब्दील अपना बाज़ार 10- 12 साल से खाली और जर्जर पड़ा है! जिसका लंबा किराया और बिजलीं का बिल बकाया है! इस जर्जर और वीरान परिसर में सुबह से लेकर रात तक नशेबाजो और अड्डेबाजो का जमावड़ा लगा रहता है!आसपास के कारोबारी भी हलाकान है!
इसको लेकर एमआईसी में मचे बमचक के बाद सभापति ने यहाँ कई बार हो चुकी आगजनी की घटना और बदहाल पार्किंग व्यवस्था का हवाला देते हुए इस खंडहर काम्प्लेक्स को तोड़कर यहाँ दो मंजिला पार्किंग बनाने की मांग निगम आयुक्त से की है! उन्होंने इसके लिए बाकायदा निगम आयुक्त को पत्र भेजकर एमआईसी सदस्य बंधु मौर्य की मांग का समर्थन किया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
