बिलासपुर,,, कोरबा में रहने वाली युवती ने अल्ताफ नाम के युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अल्ताफ जेल में है। इसी बीच इस युवती और आकाश शर्मा नाम के किसी युवक का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,

जिसमें पीड़िता की मदद करने वाले हिंदूवादी नेता धनंजय गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए गए। कुछ पोर्टल पर इससे संबंधित खबरें भी प्रकाशित हुई , जिसे साजिश और प्लॉटिंग बताते हुए वंदे मातरम मित्र मंडल, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने सोमवार को सिविल लाइन थाने और एसपी से मिलकर विरोध दर्ज कराया और अपनी लिखित शिकायत की। इधर ऑडियो में जो युवती धनंजय पर गंभीर आरोप लगाती सुनाई पड़ रही है। वही युवती मामले का विरोध करने वालों के साथ खड़ी नजर आई और पूरी तरह यू टर्न लेते हुए कहा कि उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे जबरन बयान दिलाया गया है, जबकि धनंजय गोस्वामी ने हमेशा उसकी आर्थिक और अन्य प्रकार से मदद ही की है। नारी सुरक्षा के लिए सक्रिय नारी शक्ति टीम पर भी आरोप लगने से खफा नारी शक्ति टीम ने भी अपना विरोध दर्ज कराया और उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात की कही। कहा गया कि धनंजय गिरी गोस्वामी और नारी शक्ति टीम के कार्य से भयभीत होकर ही कुछ लोग उनके खिलाफ इस तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

