
बिलासपुर,,, तिफरा स्थित शराब दुकान के पास बदमाशों ने चखना दुकान के कर्मचारी से आधी रात शराब मांगी,कर्मचारी ने जब रुपये मांगे तो युवकों ने चखना दुकान के कर्मचारी की पिटाई कर दी है। मारपीट से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे की सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सरसींवा में रहने वाला शिवा यादव तिफरा स्थित शराब दुकान के पास चखना दुकान में काम करता हैं। रविवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद वहीं आराम कर रहा था। रात करीब 12 बजे कुछ लोग वहां पर आए, उन्होंने चखना दुकान के कर्मचारी से शराब मांगी, दुकान के कर्मचारी ने शराब के लिए रुपये मांगे, इस पर बदमाशों ने चखना दुकान के कर्मचारी की पिटाई कर दी है। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी वहां पर आ गए, जिसे देखकर बदमाश वहां से भाग गया थे।चखना दुकान के कर्मचारी को साथियों ने घायल अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया है। घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई है।जिस पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

चखना दुकान के कर्मचारी बेच रहे शराब…
जिले के चखना दुकानों से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। कई बार अवैध शराब बिक्री के मामले में चखना दुकान के कर्मचारियों की मिली भगत भी सामने आई है। इसके बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकान के कर्मचारी दिन में ही धीरे-धीरे कर शराब इकठ्ठा कर लेते हैं। जिन्हे रात को दुकान बंद होने के बाद ज्यादा कीमत पर शराब की बिक्री करते हैं।
रातभर बार से होती है सप्लाई
शहर के कई बारों से पूरी रात शराब की सप्लाई की जाती है। इधर पुलिस और आबकारी की टीम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा देर रात तक शहर के बार खुले रहते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस केवल खानापूर्ति करती है। कुछ दिन पहले इस मामले में गृहमंत्री से शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केवल खानापूर्ति की कार्यवाही ही की है। जिन बार की शिकायत की गई थी वहां से अब फिर शिकायत मिलने लगी है। इसके बाद भी पुलिस और आबकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे या करना ही नही????
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

