
बिलासपुर,,, जिले में इन दिनों मारपीट, हत्या, चाकू बाजी , महिला संबधित, जैसे अपराध सोशल मीडिया में सुर्खियों पर है ! तो वही मस्तूरी पुलिस में एक मामला सामने आया है ! जिसमे आडियो सुनकर तत्काल कार्रवाई की इसमें मस्तूरी पुलिस ने एक्शन लेते हुए अपराध दर्ज किया है ! मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान ने बताया की दरअसल एक आडियो वायरल हुआ था जिसकी खबर हमे भी मिली और इसके बाद संबंधित अफसरो को सूचित किया गया, तब पता चला की इसकी शिकायत भी हुई है ! आला अफसरों के निर्देश पर धमकी देने वाले जयराम नगर निवासी युवक नितेश शर्मा उर्फ़ गोलू को गिरफ्तार किया गया !

जिसके खिलाफ कार्रवाई की गयी है! आपको बता दे कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को जान से मारने की धमकी मिली थी ! जिसमे घर मे घुसकर गोली मारने की धमकी दी गयी ! और धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी बताया, फोन कर प्रार्थी को धमकाया गया फिर धमकी का ऑडियो सामने आया पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की , इसकी लिखित शिकायत आईजी,एसपी और मस्तूरी थाना प्रभारी से भी की गयी है ! मस्तूरी टीआई ने बताया की पकडे गए आरोपी के खिलाफ बिहार में भी जुर्म दर्ज है! और आपराधिक मामले यहाँ पर भी दर्ज है!
चूँकि कही कोई बड़ा हादसा न हो जाए इसके लिए पुलिस ने पहले से कार्रवाई की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

