
बिलासपुर,, बिल्हा चकरभाठा क्षेत्र अन्तर्गरत गणेश विसर्जन के दौरान परिजनों की उपस्थिति में इंद्रपुरी रहंगी के 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हुई, चकरभाठा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई, आज बुधवार की सुबह 12 बजे के करीब डायल 112 को एक फोन से सूचना प्राप्त हुई की इंद्रपुरी के पीछे ग्राम झलफा के तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई है! सूचना पर तत्काल डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची जहां जाने पर पता चला की ग्राम रहंगी के रहने वाले संत राम धूरी का 8 वर्षीय बालक अपने पिता, चाचा एवं गांव के अन्य साथियों के साथ गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन करने के लिए झलफा के तालाब आया हुआ था। विसर्जन के दौरान अचानक बालक गायब हो गया, तब उसके पिता एवं चाचा के द्वारा आस पास पता तलाश की गई जब बालक नही मिला तो उन्हे शक हुवा की हो सकता है! बालक तालाब में डूब गया होगा, तब जाकर तालाब में घुसकर तलाश की गई। करीब 2 घंटे तलाश के बाद पानी के अंदर से उसकी बॉडी बाहर निकल गई, तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। मृत बालक का नाम सम्राट ध्रुव पिता संत राम ध्रुव उम्र 8 वर्ष पता ग्राम इंद्रपुरी रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का निवासी है। घटना की सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही करने में जुड़ गई है। इस घटना से एक चीज तो साफ हो गई है कि छोटे बच्चे नटखट होते हैं उन्हें तालाब पोखर नदी आदि के पास ले जाने के दौरान खास सावधानी बरतनी की आवश्यकता होती है और इस तरह की घटना थोड़ी सी लापरवाही की वजह से घाट जाने के बाद पूरे परिवार को दुख का सामना करना पड़ता है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

