
बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया… मृतक की पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है!घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई… और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए…
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा…. पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला… जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी गई… सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया….
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं.! जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है…! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके….
इधर पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है!साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है! ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक के साथ कोई घटना या विवाद तो नहीं हुआ था!
पुलिस का कहना है! कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा… फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है! स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है! वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
