
00 मंचस्थ नेताओ की सियासत देख चकराए आम जनमानस…
00 जोगीपुर में गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास व गौ धाम योजना के शुभारंभ के दौरान हुआ वाकया…
बिलासपुर,,, कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में शनिवार को गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास व गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री व जिले के विधायकों और जनसमूह की मौजूदगी में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान ने सियासी भौकाल खड़ा कर दिया… उन्होंने अपने ठेठ अंदाज में मंचस्थ नेताओ और अफसरो का नाम लेने के दौरान जिले के कलेक्टर को लोकप्रिय बताते हुए यह कहकर खलबली मचा दी… कि कलेक्टर संजय अग्रवाल आये है! तो कही अमर जी का सीट खतरा न हो जाय… फिर रूककर बोले ऐसा तो नही है! न उसी हिसाब से काम भी करे संजय जी… इतना ही नही उन्होंने तखतपुर विधायक धर्म जीत को देवानंद और बेलतरा विधायक सुशांत को बिलासपुर का हीरो बता पब्लिक को ठहाके भी लगवा दिए…
ये है! किस्सा कुर्सी का...
गौरतलब है! कि पिछले दिनों युवा महोत्सव के दौरान आयोजित समारोह में कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल की नाराजगी सामने आई थी! वे कलेक्टर संजय अग्रवाल पर जमकर गुस्साए थे! जनसमूह के बीच तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव से को हस्तक्षेप भी करना पड़ा था! चर्चा ये भी है! कि उसी कुर्सी विवाद को लेकर ये सियासी दाव खेलकर सन्देश देने की कोशिश है!
क्या है मायने...
2023 में आशा विपरीत परिणाम आने के बाद जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पुराने नेतृत्व को दरकिनार कर सेकेंड लाइन को आगे लाने सन्देश ढिया गया…. और उसके बाद मंत्री मंडल विस्तार में जिस तरह से अनुभवी के बजाय नए चेहरों को जगह दी गई इससे इस बात की चर्चा भी जोरों पर है! कि अब नए चेहरों को ही मौका दिया जाएगा, अगले चुनाव में कुछ नेताओं को दरकिनार कर मार्गदर्शक मंडल में रखने की भी चर्चा है, इसलिए कृषि मंत्री श्री नेताम के इस बयान को लेकर जितनी मुह उतनी बाते टाइप स्थिति है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
