Breaking
15 Mar 2026, Sun

ट्रिपल इंजन की सरकार में थप्पड़ कांड! मल्हार बैठक में उपाध्यक्ष पर झन्नाटेदार तमाचा, कोटा में बयानबाज़ी से गरमाई सियासत—भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान, विकास से ज्यादा नेताओं की टसल चर्चा में…

बिलासपुर,,,  5 साल के बनवास के बाद फिर सत्तासीन हुई भाजपा में ऊपर से नीचे तक बवाल मचा है! कहा ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और व्यवस्थित विकास का दावा किया गया था! पर खबरे भाजपा नेताओं के अनैतिक कार्यो में लिप्त होने, निपटने- निपटाने के बयान आ रही…
अब मल्हार नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट द्वारा भरी बैठक में अफसरो और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उपाध्यक्ष सुशील चौबे को सार्वजनिक रूप से तमाचा जड़ने का मामला जोरदार चर्चा में है!

सूत्रों के मुताबिक मल्हार नगर पंचायत द्वारा मल्हार महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए रेस्ट हाउस में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अफसरो की बैठक आयोजित की गई थी!
बैठक में अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट, उपाध्यक्ष सुशील चौबे, पार्षदगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे! महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान किसी मुद्दे पर बहस हो गई…  उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष को शांत होकर अपनी बात रखने की सलाह दी… इससे बिफरी अध्यक्ष ने भरी बैठक में उपाध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया…


इस वारदात के बाद जमकर बवाल हुआ पार्षदों से भी तीखी बहस और गाली-गलौज की गई… माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों को आनन- फानन में बैठक स्थगित करनी पड़ी…
बताया जा रहा कि उपाध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल से मिलकर घटना शिकायत भी की है!
ये स्थिति तब है! जब मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा से हैं!
बताया जा रहा है! कि इस तरह का ये पहला मामला नहीं है! इससे पहले भी नगर पंचायत सीएमओ कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का मामला सुर्खियों में रहा पुलिस तक शिकायत भी पहुंची थी!
लोगो का कहना है! कि जनप्रतिनिधियों के आपसी टसल और झगड़े का असर नगर पंचायत के कामकांज पर भी पड़ रहा है! इसका खामियाजा यहां के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है! सरकार की योजनाओं पर भी इस खींचतान और मारपीट का प्रभाव पड़ रहा है!प्रदेश और न्यायधानी में भाजपा के अंदरखाने में चल रहे विवाद और सियासी बयानबाजी किसी से छिपी नही है! शनिवार को बिलासपुर जिले के कोटा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम के पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक की सीट खतरे में वाले बयान से पहले ही बवाल मचा है! इन तमाम घटनाओं से जाहिर है! भाजपा के अंदर कितनी अंतर्कलह है!
  
मल्हार रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच हुई वारदात की शिकायत दोनो पक्ष ने की है! जांच कराकर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी… निश्चित तौर पर इनके झगड़े और विवाद के कारण क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा… जहा तक कृषिमंत्री के बयान का मामला है! क्या कर सकते है! हाइलेबल का मामला है! इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो पब्लिक में अच्छा सन्देश जाए इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए…
मोहित जायसवाल
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बिलासपर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed