
बिलासपुर,,, धीरे-धीरे महानगर का रूप लेता जा रहा है ऐसे में नशे का व्यापार भी बिलासपुर में बढ़ता जा रहा है इसी पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है ! लेकिन तंबाकू बेस्ड प्रोडक्ट खुलेआम मिल रहे हैं ! इतना ही नहीं तंबाकू और अन्य नशा पर उसके लिए बाकायदा स्मोकिंग जोन बनाकर नाबालिक को नशा परोसने का काम बिलासपुर में इन दिनों जोरो चल रहा है ! इसी का नतीजा है ! कि युवाओं को नाश करने का स्थाई अड्डा मिल रहा है ! जहां से वह बिगड़ तो रहे है ही साथ में अपराधों को अंजाम देने का सिलसिला भी यही से शुरू हो रहा है?
हाल ही में बिलासपुर के सरकंडा में स्थित हैंगआउट स्मोकिंग जोन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है! जिसमें दो युवक एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं इतना ही नहीं एक दूसरे को देख लेने और जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है! लगातार ऐसे स्मोकिंग जोन से विवाद की स्थिति देखने को मिलती है! जहां नशा करने पहुंचे अलग-अलग लोग नशे की झोंक में एक दूसरे से उलझ जाते हैं! और फिर एक दूसरे को देख लेने, मार देने, निपटा देने की धमकी भी देने लगते हैं! जानकारों की माने तो सरकंडा का यह स्मोकिंग जोन तंबाकू के साथ-साथ युवाओं को अन्य नशे का सामान भी परोसता है! जहां हर दिन बड़ी संख्या में नाबालिक और युवा युवती पहुंचकर नशा करते हैं! और फिर इस तरह की मामले होते हैं ?
पुलिस और प्रशासन का इन पर लगाम नहीं होने पर इन स्मोकिंग जोन के संचालकों के द्वारा आसानी से तंबाकू बेस्ट प्रोडक्ट नाबालिकों से लेकर युवाओं को परोसा जा रहा है! और उन्हें बैठकर चील करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है! चंद पैसों के लिए युवाओं को नशे की ओर झोंकने का काम धड़ल्ले से स्मोकिंग जोन के संचालको द्वारा किया जा रहा है ?
शहर के कई इलाकों में धड़ल्ले से बड़ी संख्या में ऐसे स्मोकिंग जोन खोलने जा रहे हैं! जिनमें युवा आराम से बैठकर नशे का कश ले रहे हैं! हालांकि एक और पुलिस द्वारा नशे कर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है! लेकिन इन स्मोकिंग जोनों पर कड़ाई नहीं होने से नाबालिक और युवा बड़ी तेजी से नशे की आगोश में फंसते जा रहे हैं! अब देखने वाली बात होगी कि, सरकंडा के हैंगआउट में एक दूसरे को निपटा देने की धमकी देने वाला यह वीडियो वायरल होने के बाद किस तरह की कार्रवाई की जाती है! और युवाओं को स्मोकिंग जोन के जाल से बचाने में पुलिस और प्रशासन किस तरह से आगे आते हैं ? ये तो देखने और सोचने वाली बात है! क्या हैंगआउट के ऊपर कार्यवाही होगी या फिर ?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
