
बिलासपुर,,, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में ट्रैफिक और
पावर ब्लॉक के चलते 9 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण हेतु आवश्यक अधोसंरचना कार्य और रिलीविंग गर्डर की लांचिंग है! जिसके लिए 26, 27 और 29 सितंबर को पावर ब्लॉक लिया गया है। रेलवे का यह कदम इस क्षेत्र में यातायात सुधारने और परिचालन में तेजी लाने के लिए उठाया गया है! रेलवे द्वारा रद्द की गई 9 ट्रेनों में प्रमुख रूप से बिलासपुर- रायपुर मेमू स्पेशल और गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू स्पेशल जैसी ट्रेनें शामिल हैं। रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है!
1. 08727/08728 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल (26 और 29 सितंबर को रद्द)
2. 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल (26 और 29 सितंबर को रद्द)
3. 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल (27 सितंबर को रद्द)
4. 08275/08276 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल (27 और 28 सितंबर को रद्द)
5. 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल (28 सितंबर को रद्द)
6. 08734/08733 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल (29 सितंबर को रद्द)
7. 08861/08862 गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल (29 सितंबर को रद्द)
प्रभावित ट्रेनें
इसके अलावा, कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है। 26 सितंबर को हावड़ा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस (12860) 2 घंटे की देरी से चलेगी, और हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस (22894) भी 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
चार ट्रेनें प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आदित्यपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के कारण 25 से 27 सितंबर तक 4 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
यात्रियों को सलाह
इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेन सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की पुनः जांच कर लें और वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बना लें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
