
बिलासपुर,,, गरीब और गम्भीर रोग से पीड़ित सेंदरी के राज्य मानसिक अस्पताल के कर्मचारी की बाइक को चोर दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से ले भागे। पहले तो कोनी पुलिस ने उसे यह कहकर चलता कर दिया कि अभी पता करो फिर बमुश्किल लिखित में शिकायत ली और अब थानेदार गरीब कर्मचारी के गुहार।लगाने पर कह रहे कि उनके पास मेंन पावर की कमी है 5 घटे के लिए सिपाही नही दे सकते।
गोड़पारा हाल मुकाम जबड़ापारा निवासी सुमित मिश्रा राज्य मानसिक अस्पताल में कार्यरत है। गत 14 सितम्बर को जब वह ड्यूटी के बाद घर जाने अस्पताल के बाहर निकला उसकी बाईक क्रमांक cg 10 ab 7131 गायब थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत कोनी थाने मे की तो
पुलिस कर्मी ने उसे पहले खोजने कहा फिर दूसरे दिन उससे लिखित शिकायत लेकर उसे चलता कर दिया। तब से लेकर आज तक वह कोनी थाने के चक्कर काट रहा। उनके पिता का स्वास्थ्य खराब है हाल ही में निजी असप्ताल से छुट्टी हुई वो खुद भी बीमार है। पूरा पैसा खुद और पिताजी के इलाज में चला गया। अब वह लिफ्ट लेकर सरकंडा से अस्पताल तक आना जाना कर रहा कोई सुनने वाला नही।
शहर में गाड़ी चोरों के हौसले इस कदर बुलन्द है कि नेहरू चौक के एक संस्थान के सामने से चोर एक महिला कर्मी की दो दिन पूर्व खरीदी गई सवा लाख का इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी ले भागे।
सवाल यह उठ रहा कि पुलिस का पूरा जोर रेत भरे ट्रैक्टर, जुआ सट्टा अवैध शराब और शराब पीने वालों को पकड़ने के बजाय इन बाइक चोरों को पकड़ने पर क्यो नही चल रहा। पुलिस का पहला दायित्व तो आमजनता के जान और माल की रक्षा करना है। फिर इतना अंधेर क्यो।
और थानेदार कह क्या रहे इस ऑडियो में आप भी सुन लीजिए……
ऑडियो-
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
