
बिलासपुर,,, बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर हादसो का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार तड़के सुबह 4 बजे एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जब धौराभाठा ब्रिज के ऊपर खड़ी एक हाईवा से तेज रफ्तार से बस जा भिड़ी जोरदार हुई भिड़ंत से बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बस रायपुर से बुक की गई थी और इसमें श्राद्ध कार्य के लिए गए कुछ लोग सवार थे। बिलासपुर, गुढ़ियारी और रायपुर के लोग इस बस में सफर कर रहे थे। व वापसी के दौरान कुछ यात्री अपने गंतव्य पर उतर गए, बस में लगभग 30 से 35 यात्री रह गए थे। बताया जा रहा था कि बस का ड्राइवर घनश्याम चौहान थकान और नींद के चलते बस के सामने केबिन में सो रहा था, जबकि परिचालक राजू चौहान बस चला रहा था।

जैसे ही बस नेशनल हाईवे के धौराभाठा ब्रिज के पास पहुंची, परिचालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खड़ी हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि केबिन में सो रहे बस ड्राइवर घनश्याम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
परिचालक फरार, यात्री घायल-
हादसे के बाद से परिचालक राजू चौहान से फरार बताया जा रहा है। घायलों में गणेशराम, मीना बाई, बलिराम, सहोदर साहू, कलीराम, घासीराम, पंचमति बाई और गयाराम हैं। जिनका सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
हिर्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा रवाना कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है फरार परिचालक की तलाश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
