
बिलासपुर,,, बच्चों के अभिभावकों को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर ठगने वाली मुख्य आरोपिया खुशबू सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! तोरवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 27 वर्षीय खुशबू सिंह, निवासी जरहाभाठा, को कई महीनों की फरारी के बाद पकड़ा गया है! यह मामला करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है! जिसमें पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रार्थिया राखी खन्ना द्वारा 10 जनवरी 2023 को थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी, बंगाली काली मंदिर ग्राउंड, तोरवा में ज्वाइन किया था! अकादमी के कोच सन्नी दुआ और डायरेक्टर अंजुल दुआ ने बच्चों और अभिभावकों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में चयन कराने का सपना दिखाकर उनसे नकद राशि और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से खुशबू सिंह के अकाउंट में लगभग 70 लाख रुपये जमा कराए थे! पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में पहले सन्नी दुआ और अंजुल दुआ को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि खुशबू सिंह लंबे समय से फरार चल रही थी! पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर उसे जरहाभाठा चौक के पास देखा गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई! तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया! पुलिस की पूछताछ में खुशबू सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है! इसके बाद उसके बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है। आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया है! जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी! इस संपूर्ण कार्रवाई में तोरवा थाने के निरीक्षक राहुल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू, आरक्षक अजय शर्मा, महिला आरक्षक इफरानी और फूल कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! इस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की! यह मामला अभिभावकों के भरोसे के साथ की गई एक बड़ी ठगी को उजागर करता है! जहां मासूम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर धोखाधड़ी की गई! पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस मामले में न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
