
मामला निगम के टास्क कर्मी से दबावपूर्वक 48 हजार भुगतान कराने का आयुष्मान और राष्ट्रीय कार्यक्रमो का खुला उल्लंघन दण्डनीय…
बिलासपुर,,, मंगलसूत्र गिरवी कांड को लेकर चर्चित किम्स प्रबंधन के खिलाफ लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा! नेताओ ने इसे राष्ट्रीय योजनाओं का अपमान बता सवाल किया कि क्या शासन की योजनाएं जरूरतमंदों के लिए नही पूंजी पतियों के लिए बनी है! और यदि आमजन के लिए है! तो सरकार को खुली चुनौती देने वाले अस्पताल संचालको के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जानी चाहिए।
गरीबो का गला घोंटने वाले अस्पतालो पर हो कार्यवाही
ऐसा लगता है कि सरकार गरीब और जरूरतमंद के लिए नही बल्कि पूंजीपतियों के लिए योजनाएं चला रही है। esic और आयुष्मान योजना को नकार निगम के गरीब टॉस्क कर्मी पर दबाव बना उससे जबरिया उगाही करना सरासर गलत है। किम्स प्रबंधन और ऐसे जितने भी अस्पताल है! उनके खिलाफ सख्त कारर्वाई होनी चाहिए।
राजेश पाण्डेय
पूर्व महापौर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता

सरकार की छबि धूमिल कर रहे-
जिला प्रशासन है! भारीभरकम स्वास्थ्य महकमा है ये कर क्या रहे है। किम्स प्रबंधन की इतनी हिम्मत की राष्ट्रीय योजना का इस कदर रोज और सरेआम अपमान करे और शासन प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे किम्स प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई कर एक सन्देश देना चाहिए ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
विनोद सोनी,
पूर्व महापौर एवं भाजपा पार्षद

सम्भागीय मुख्याल में गिरवी कांड शर्मनाक
सवाल यह उठ रहा कि क्या आयुष्मान और जननी सुरक्षा का इस तरह खुलेआम मखौल उड़ा गरीब निगम कर्मी को मंगलसूत्र गिरवी रखवा कर इलाज की रकम गिनवाने विवश करना क्या गलत नही है। जब सम्भागीय मुख्यालय में सरकार की योजना का ये हाल है तो दुरसथ अंचल में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तमाम योजनाओं के बाद भी जरूरतमंदो को इलाज के लिए जमीन मकान मंगलसूत्र गिरवी रखने और बेचने की नौबत क्यो ये शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है चर्चित सिम्स प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर आमजन को सन्देश देना चाहिए सरकार की प्राथमिकता वो वोटर है जिनके दम पर सरकारे बनती है तो उनके हित मे काम हो।
अर्पित केशरवानी
प्रदेश महासचिव NSUI

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.03.06होली ड्यूटी में पुलिस पर हमला: कार हादसे के बाद युवकों का बवाल, टीआई समेत जवानों से मारपीट, वर्दी फाड़ी—महिला कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की; बिल्हा में 8 आरोपियों पर केस, वीडियो वायरल …
Uncategorized2026.03.06रतनपुर बैंक में पॉकेटमारी का खुलासा: धान बिक्री की रकम पर हाथ साफ करने वाला शातिर सुरेन्द्र उर्फ सोमारू कबीरधाम से गिरफ्तार, 33 हजार रुपये बरामद—सीसीटीवी से पहुंची पुलिस, खर्च किए 2 हजार…
