
चट निर्माण फट नियमितीकरण को लेकर उठ रहे सवाल कह रहे लोग लोगो के निर्माण को अवैध बता बुलडोजर चलवाने वाले पर भी हो कार्रवाई
कह रहे लोग दोषी अफसरों पर होनी चाहिये कार्रवाई जब जिम्मेदार अफसर ऐसे कर रहे तो कैसे कराएंगे नियम का पालन
बिलासपुर,,, गौरवपथ रिंगरोड -2 उसलापुर बाइपास रोड के कार्नर के काम्प्लेक्स के फटाफट निर्माण और नियमितीकरण को लेकर कईं सवाल उठ रहे है! इस नवनिर्मित परिसर का निर्माण तो हाल ही में ही हुआ है! जबकि राजपत्र में 14 जुलाई 2022 के पूर्व अस्तित्व में आये भवनों के ही नियमितीकरण का प्रावधान किया गया है। तो फिर भवन शाखा अधिकारी के भाई के भवन का नियमितीकरण हो कैसे गया। क्या अफसरों के लिए राजपत्र में कोई अलग प्रावधान किया गया है! और नही तो इससे जुड़े अफसरों पर क्या कार्रवाई की जाएगी ये बड़ा सवाल है।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ऐन विधानसभा चुनाव के पहले आमजन को अपनी ओर आकर्षित करने लगातार घोषणाएं की। इसमे बिना अनुमति के मनमाफिक बनाये गए भवनों को शुल्क लेकर नियमितीकरण किये जाने का भी घोषणा भी शामिल है।
ये है प्रावधान
इस नियम के तहत ऐसे लोग जिन्होंने बिना अनुमति मनमाने ढंग से भवन का निर्माण करा लिया है वो निर्धारित शुल्क जमाकर अपने भवन का नियमितीकरण करा सकते है। राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कराया गया कि 14 जुलाई 2022 के पूर्व अस्तित्व में आए भवनों पर ही ये आदेश लागू होगा। जबकि निगम के भवन शाखा अधिकारी के भाई का भवन अभी हाल ही में बनकर तैयार हुआ ये सबने देखा।
ये दस्तावेज अनिवार्य
नियमितीकरण के लिए
आवेदक को अपने भवन के नियमितीकरण के लिए ये प्रस्तुत दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
Uncategorized2026.04.20सरकारी छुट्टी पर प्राइवेट जिद: भीषण गर्मी में भी खुला सेंट जेवियर्स स्कूल, आदेश धरा का धरा, बच्चों की लग रही क्लास, सिस्टम पर उठे सवाल, आखिर किसके भरोसे नियम तोड़ रहा स्कूल प्रबंधन बेखौफ सरकारी तंत्र तरह क्यों मौन बना…
