
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार सवार ने एक बछड़े को कुचला। इसके चलते बछड़े की मौके पर ही जान चली गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अशोक नगर के रघु विहार कॉलोनी की है। जहा रविवार शाम एक गाय और उसका बछड़ा सड़क किनारे बैठे थे। तभी कॉलोनी में तेज रफ्तार में सफेद रंग की कार आई। मोड़ पर चालक ने बछड़े को बैठा देखा, लेकिन रोकने की जगह उसने कार बछड़े पर चढ़ा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

वहीं हादसे के बाद बछड़ा कुछ देर तड़पता रहा। जिसके बाद बछड़ा मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने गौ-सेवकों को बुला लिया। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद कार चालक अपने रिश्तेदारों को लेकर घटनास्थल वापस आया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बछड़े का अंतिम संस्कार किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.07अच्छे दिन की ‘हरी फसल’! 🌽😲
दुर्ग में मक्के की आड़ में 6 एकड़ अफीम की खेती का भंडाफोड़, कीमत करीब 1 करोड़; भाजपा नेता के परिवार की जमीन से जुड़ा मामला, पुलिस रेड में हड़कंप, एक हिरासत में…
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.03.06होली ड्यूटी में पुलिस पर हमला: कार हादसे के बाद युवकों का बवाल, टीआई समेत जवानों से मारपीट, वर्दी फाड़ी—महिला कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की; बिल्हा में 8 आरोपियों पर केस, वीडियो वायरल …
