
बिलासपुर,,, जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है रोजाना मारपीट और चाकूबाजी जैसे गंभीर घटनाएं घट रही है। कानून व्यवस्था मानो चरमरा सी गई है। दिनो दिन ऐसी घटनाओं से शहर में लोग खौफ में रहने लगे है, अभी हाल ही में पुराना बस स्टैंड में कांच की बोतल से युवक की हत्या कर दी गई थी उसके बाद उसी युवक ने सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर 2 लोगो को घायल कर दिया था। लगातार पुलिस को छकाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई थी।

रविवार की देर रात फिर मारपीट की एक वारदात हुई घटना मगरपारा स्थित होटल सिल्वर ओक के पब में हुई यहां पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई जिसमे एक गुट के लड़को ने धारदार हथियार से वार कर दो युवकों को घायल कर दिया। डांस के दौरान लड़कियों को टच करने की बात पर बहस शुरू हुई और हिंसक झड़प में बदल गया। सभी युवक नशे की हालत में थे। इस घटना से होटल में तनाव बढ़ गया था। मारपीट के वक्त बाउंसरों ने सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ एक भागते नजर आए सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में 2 लडको को पकड़ा है उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस घटना में घायल हुए अमितेश और राहुल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और मारपीट में शामिल एंथोनी और कामेश नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है होटल से एक युवक भागते नजर आ रहा है हालांकि पुलिस अब तक उसे पकड़ नही पाई है। पुलिस का कहना है की इस मामले मे बार मैनेजर, बाउंसरों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी क्योंकि उनके द्वारा घटना को लेकर थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

बता दे की बार में मारपीट की ये पहली घटना नही है पूर्व में भी कई वारदात हो चुकी है शहर के बार पब देर रात तक चलते है जबकि 11 बजे तक बंद करने का समय होता है बावजूद नियमो को दरकिनार कर देर रात तक बारे संचालित होती है। आवश्यकता इस बात की है कि पुलिस और प्रशासन अपराध दर्ज कर खानापूर्ति करने के बजाय कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने देर रात तक खुलने वाले बार और होटलों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
