
बिलासपुर,,, CCF प्रभात मिश्रा के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प को देखते हुए और वनों में होने वाले अवैध उत्खनन रोकने को लेकर सख्त दिशा निर्देश पर वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन एवं उपवनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार (IFS) के निर्देशानुसार वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्यवाही दिनांक 01.10.2024 की रात 12.10 बजे से शुरू होकर सुबह 05.30 बजे तक चली, जिसमें रतनपुर वन परिक्षेत्र के बानाबेल सर्किल अंतर्गत आमामुडा परिसर के कक्ष क्रमांक 2555 PF धोबघाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे अनेकों वाहनों को जप्त किया गया।


वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(i) ख और धारा 52 के तहत यह कार्यवाही की। इस दौरान कुल 9 वाहन जप्त किए गए, जिनमें 10 चक्के वाली 2 हाइवा, 12 चक्के वाली 4 हाइवा, 1 पोकलेन चैन माउंटिंग मशीन, 2 ट्रैक्टर और 1 मोटरसाइकिल शामिल हैं। ये सभी वाहन रेत से लदे हुए थे और इनका इस्तेमाल अवैध उत्खनन के लिए किया जा रहा था।

जप्त वाहनों को रतनपुर परिक्षेत्र में रखा गया है और इनके खिलाफ राजसात की प्रक्रिया धारा 52 के तहत प्रारंभ कर दी गई है।अब देखना यह होंगा कि पकड़ी हुई जब्त गाड़ियों को राजसात किया जाता हैं या फिर पैसा लेकर छोड़ दिया जाता हैं।

यह पूरी कार्यवाही वन विभाग की टीम ने रात भर चली तलाशी के दौरान अंजाम दी। टीम में रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह ठाकुर, परिक्षेत्र सहायक बानाबेल मोहम्मद शमीम, परिक्षेत्र सहायक पुडू प्रताप सिंह क्षत्रिय, परिक्षेत्र सहायक रतनपुर लाखेराम ध्रुव, परिक्षेत्र सहायक बेलतरा वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे।
]
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
