Wed. Oct 21st, 2026

रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकू से की हत्या, दीपावली की खुशियाँ हुईं मातम में?

रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर दीपावली की खुशियों के बीच एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आई है! इस वारदात ने स्टेशन परिसर में हड़कंप मचा दिया है! जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के बाहर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है!घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है!

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है! जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच को आगे बढ़ा दिया है! इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं! और पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed