
बिलासपुर,,, लगातार जिले में हो रहे बड़े बड़े अपराध जिसमे पुलिस की भूमिका ही नजर नही आती, तो वही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक देखने को मिल रहा है! जिसमे बीते दिनों यहां चाकू से गोदकर एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था! इससे पहले भी मारपीट के मामले सामने आ चुके है! जिसमें पैसे के डिमांड की बात सामने आई थी! वही अब तिफरा सेक्टर डी तालाब के पास बीती रात सांई विहार निवासी प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम से 3 अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है!
इस मामले में पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है! मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम बीती रात शहर की ओर से खरीददारी और ATM से पैसे निकाल कर अपने घर साईं विहार जा रहा था! तभी तालाब के पास नशे में धुत्त 3 आरोपियों ने उसे रोका और गाली गलौच करते हुए लूटपाट करने लगे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड से कई जगह हमला कर दिया और गले मे ब्लेड लगाकर जान से मारने की धमकी देने लगे, इसी दौरान किसी दूसरे राहगीर के आने से तीनों आरोपी सामान का बैग और पैसे लूटकर भाग गए! क्या सिरगिट्टी पुलिस इन जैसे अपराधियो को पकड़ पाएगी मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 304(1)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
