
बिलासपुर,,, पूरे देश में दीपावली के त्यौहार को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है! वही धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खूब धन वर्षा हो रही है! सोने, चांदी, बर्तन, कपड़े से लेकर दूधिया रोशनी में नहाने वाले बाजार ने व्यापार की ऊंचाइयों को छुआ, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में भी लोग बड़ी संख्या में बाजारों में निकले, इस दौरान गांधी चौक से लेकर देवकीनंदन चौक तक भारी भीड़ रही वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को रखने के लिए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह भी अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे.. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी एस.आर साहू समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही, इस दौरान एसपी ने देवकीनंदन चौक से लेकर गांधी चौक तक बाजार का मुआयना किया.. जहां बड़ी संख्या में खरीदारी करने बाजारों में निकले हुए थे इस दौरान कानून व्यवस्था भी बेहतर नजर आई और इसकी संतुष्टि लोगों के चेहरे पर भी देखने को मिली जहां सुरक्षा के साथ जनता ने धनतेरस और दीपावली की खरीदारी की..


दीपावली के पहले से ही कानून व्यवस्था और क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र को पुख्ता करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजारों और अन्य इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं.. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार आते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार शाम के समय टीम को लेकर थाना प्रभारी एस आर साहू गस्त पर निकलते हैं, इसी का नतीजा देखने को मिल रहा है त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बेहतर स्थिति में है..

बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे प्रहार अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है.. जहां अपराधियों के बीच प्रहार का खौफ है तो वही आपराधिक मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है, इतना ही नहीं चेतना अभियान के जरिए जनता को सचेत करने का काम भी पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में किया जा रहा है जिसका प्रतिसाद अब धीरे-धीरे बिलासपुर में देखने को मिल रहा है,

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
