
बिलासपुर,,, नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों से रकम वसूलने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल- पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था।

उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी एक मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करेंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनकी शिकायतों के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं। नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी समस्या है। कलेक्टर प्रति सप्ताह टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं। जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए टीम बनी है। शासकीय भूमि निजी हाथों में कैसे गया, इसकी रिपोर्ट वे देंगे। जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी। आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
