
बिलासपुर,,,, CSR के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए SECL ने अपने सभी संचालन क्षेत्रों के आस-पास के रहवासियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के संचालन का निर्णय लिया है । आज मुख्यालय बिलासपुर में इस हेतु आयोजित समारोह में CMD डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने 13 MMU को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! इस मौक़े पर कंपनी के निदेशक मंडल, सीवीओ व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे! छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को और बढ़ाने के लिए, SECL के संचालन जिलों में, SECL यूनिट के 25 किलोमीटर के भीतर SECL के सभी क्षेत्रों में ये मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) चलाये जाएँगे! मोबाइल मेडिकल यूनिटों की सेवाएँ आम बीमारियों के लिए प्राथमिक देखभाल सेवाएं प्रदान करेंगी जिसमें संचारी और गैर-संचारी रोग, प्रजनन बाल स्वास्थ्य (RCH) सेवाएं, स्क्रीनिंग गतिविधियां करना और उच्च निदान/उपचार केंद्रों में रेफरल शामिल हैं!

ये MMU पॉइंट ऑफ केयर डायग्नोस्टिक्स प्रदान करेंगे!
इनमें ब्लड शुगर , गर्भावस्था परीक्षण, एल्ब्यूमिन और शर्करा, एचबी, ऊंचाई/वजन, दृष्टि परीक्षण, रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिए 35 से अधिक आबादी की सालाना जांच जिसमें दवाओं की आवश्यकता वाले रोगियों को साप्ताहिक आपूर्ति (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मिर्गी) प्रदान करना शामिल है।
ये एमएमयू साप्ताहिक दौरे करेंगे तथा दौरे के दौरान अनुवर्ती जांच भी संपादित करेंगे ।
ये स्वास्थ्य जागरूकता बेहतर निवारक और प्रोत्साहक व्यवहार, जीवनशैली में बदलाव के बारे में समुदाय को शिक्षित करना, गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच की आवश्यकता, और शीघ्र पहचान और उचित रेफरल की सेवाएँ देंगे और
सिकल सेल एनीमिया के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करना तथा हृदय के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मशीन की सुविधाएँ भी उपलब्ध करायेंगे ।
विदित हो कि लोक उद्यम विभाग भारत सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में सीएसआर कार्यों की थीम स्वास्थ्य एवम् पोषण निर्धारित की गई है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
