
बिलासपुर,,,, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने बुधवार की रात एक आरक्षक पर पिस्टल तान दी। आरक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है। वह अपने दोस्त की कार को छोड़ने आया था! तभी शराब के नशे में रंजन गर्ग आया और उसे देखकर हथियार लहराने लगा! मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है! बताया जा रहा है! कि रवि शर्मा आरक्षक के पद पर पदस्थ है! वह बुधवार की रात अपने दोस्त की गाड़ी छोड़ने के लिए बिलासपुर के देवरीखुर्द आया था! यहां चौक पर उसने अपने दोस्त को बुलाया था! और उसका इंतजार कर रहा था!
आरक्षक रवि शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वो चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था! तभी शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग लड़खड़ाते हुए आया! और उसने सिपाही से बोला तू यहां कहां घूम रहा है, जिसके बाद उसने अपने हाथ में रखे पिस्टल तान दी। उसकी हरकतों को देखकर आरक्षक उससे बातचीत करते हुए उलझाए रखा। कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया। एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप का कहना है कि आरक्षक ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में की है। पता चला है कि आरक्षक भी शराब के नशे में था। देर रात वो गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से यहां क्यों आया था। रंजन गर्ग से उसका क्या कनेक्शन है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, रंजन गर्ग अपने घर से गायब है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
