
बिलासपुर,,, हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल पर पिस्टल तान कर फिर से हंगामा मचा दिया। बताते हैं कि देवरीखुर्द चौक में रंजन गर्ग ने पुलिस से कांस्टेबल पर ही पिस्टल तान दिया। पूरा लाल खदान क्षेत्र गर्ग परिवार की दहशत से काँपा करता था। कई मामले दर्ज होने, लंबे समय तक जेल में बिताने और परिवार के सदस्य के एनकाउंटर के बाद से इस परिवार का दहशत कुछ कम तो हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है! लाल खदान क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने बुधवार रात को आरक्षक पर पिस्टल तान दिया जो वर्तमान में गौरेला पेंड्रा मरवाही में पदस्थ है! वह अपने दोस्त की कार छोड़ने आया था!

बताते हैं! कि रंजन गर्ग शराब के नशे में था! और पुलिस कांस्टेबल को देखकर वह हथियार लहराने लगा! आरक्षक का नाम रवि शर्मा बताया जा रहा है! रवि शर्मा अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था! इसी दौरान रंजन गर्ग शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा और उस पर पिस्टल तान दी। आरक्षक ने बात चीत में उसे उलझाए रखा और कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया! इधर पुलिस भी कह रही है! कि आरक्षक खुद शराब के नशे में था। रंजन गर्ग से उसका क्या कनेक्शन है इसकी जांच की जा रही है! इधर मामले की जांच के बाद रंजन गर्ग को गिरफ्तार तो किया गया लेकिन पिस्टल सटाने के मामले में नहीं बल्कि पास में चाकू रखने के मामले में उसे पकड़ने की बात कही जा रही है!
कौन है रंजन गर्ग
इस गर्ग परिवार में एक से बढ़कर एक रंगदार पैदा हुए है। रंजन गर्ग, शशि गर्ग, चुन्नू गर्ग चर्चित नाम रहे हैं! इन पर लाल खदान में रविकांत राय की हत्या का आरोप है! इस हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है! वर्तमान में वह जमानत पर है! लाल खदान क्षेत्र में राय परिवार और गर्ग परिवार के बीच पुरानी रंजिश है! इसी परिवार के सदस्य चुन्नू गर्ग का कोरबा में एनकाउंटर हुआ था! उसने आरक्षक को गोली मार कर हत्या की थी! इस एनकाउंटर के बाद से ही गर्ग परिवार की गतिविधियां कम हुई है! लेकिन एक अरसे बाद रंजन गर्ग ने फिर से सुर्खियां बटोरी है! पुलिस ने किया मामला दर्ज
इधर इस कहानी से उलट पुलिस ने गुरुवार को रंजन गर्ग के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है! पुलिस के अनुसार उसे शिकायत मिली थी कि रंजन गर्ग उर्फ घनश्याम देवरी खुर्द गदा चौक के पास चाकू लेकर घूम रहा है! पुलिस ने उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पकड़ा तो कथित तौर पर उसकी
पेंट की जेब में 6 इंच से अधिक लंबा चाकू मिला! उसके खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है! जबकि चर्चा यह है! कि उसने आरक्षक पर देसी कट्टा तान दिया था! इसे लेकर रहस्य बरकरार है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
